ठहराव
भागता मन रुके
जब मन future और past के बीच भाग रहा हो, तो पहले बस रुकना है। एक साँस, एक पल। देखना इसके बाद ही होता है।
The Path
भागता मन रुके, तो दिखे। दिखे, तो परखे। परखे, तो छूटे।
The running mind stops, and sees. It sees, and discerns. It discerns, and lets go.
साक्षी से शुरू होती है। समझ से गहरी होती है। शून्य में समाकर पूर्ण होती है।
Consciousness begins with witnessing, deepens with discernment, completes in शून्य.
ज़्यादातर लोग तब शुरू करते हैं जब टूट जाते हैं। आरोहणः उनके लिए है जो टूटने से पहले समझना चाहते हैं।
You do not need to be broken to begin.
भागता मन रुके
जब मन future और past के बीच भाग रहा हो, तो पहले बस रुकना है। एक साँस, एक पल। देखना इसके बाद ही होता है।
ध्यान: साक्षी बनना शुरू होता है
विचार आते हैं, प्रतिक्रियाएँ उठती हैं, भाव बनते हैं। ध्यान यह है कि तुम इन्हें बिना उनमें बहे देखने लगते हो।
संग्रह दिखने लगता है
जब ध्यान गहरा होता है, तो एक सत्य उभरता है: जो भी है, राग से उपजा है या द्वेष से। और यह सब मेरा संग्रह है, मैं नहीं।
विसर्जन होता है
जब राग और द्वेष, दोनों के संग्रह को समदर्शी भाव से देखा जाता है, तो विसर्जन होता है। कुछ नहीं बदला, सिर्फ़ मैं बदल गया।
अभी तुम कहाँ हो, इस यात्रा में? Where are you on this path right now?
Step 1 · ठहराव
First, the running mind stops.
जब मन future और past के बीच भाग रहा हो, तो उसे कुछ समझाया नहीं जा सकता। पहले बस रुकना है: एक साँस, एक पल, पैरों के नीचे ज़मीन। सुकून इसी ठहराव के बाद आता है, और देखना भी।
ठहराव कोई बड़ी साधना नहीं। यह रोज़ का छोटा अभ्यास है: lift में, बहस से पहले, सोने से पहले।
2-minute practices"मन भविष्य में है, साँस अभी में। साँस पकड़ो, मन लौट आता है।"
Step 2 · जागृति
विचार आते हैं, प्रतिक्रियाएँ उठती हैं, भाव बनते हैं। ध्यान यह है कि तुम इन्हें बिना उनमें बहे देखने लगते हो।
Dhyan is the act of watching: thoughts, reactions, feelings, without being swept into them.
ध्यान कोई विधि नहीं। जब तुम अपने विचारों, भावों, प्रतिक्रियाओं को बिना उनमें बहे देखने लगते हो, वही ध्यान है। कर्म जब बंधन से मुक्त हो जाए, तो वह ध्यान बन जाता है।
Witnessing begins. You observe thoughts, reactions, feelings without being swept into them.
Move the swing, then just watch.
Step 3 · विवेक
जब ध्यान गहरा होता है, तो एक सत्य उभरता है: जो भी है, राग से उपजा है या द्वेष से। और यह सब मेरा संग्रह है, मैं नहीं। उसमें बहुत कुछ था, लेकिन वह स्वयं नहीं था।
Clarity arrives: everything you carry, every attachment and aversion, is your collection. Not you.
Clarity arrives in stages. Three depths, one unfolding.
i
जब ध्यान गहरा होता है, पहचान, आदतें, भय, अपेक्षाएँ, सफलता: सब धीरे-धीरे दिखने लगते हैं।
ii
हर संग्रह के पीछे दो शक्तियाँ: जो अच्छा लगा उसे पकड़ा (राग), जो बुरा लगा उससे भागे (द्वेष)।
राग: जो पाना था · द्वेष: जो टालना था
iii
पहले ये गुण जैसे लगते हैं। फिर गहरे ध्यान में दिखता है: यह सब संग्रह है, मैं नहीं।
"यह मैं नहीं हूँ। यह मेरे द्वारा किया गया संग्रह है।"
Step 4 · शून्य · The Still Point
जब मैं और मेरा का फ़र्क स्पष्ट हो जाता है, तो उसे मिटाना आसान हो जाता है। जब राग और द्वेष दोनों को समदर्शी भाव से देखा जाता है, तो वे घटने लगते हैं, और शून्य की प्राप्ति होती है। कुछ नहीं बदला, सिर्फ़ मैं बदल गया।
When राग (attachment) and द्वेष (aversion) are witnessed with equanimous awareness, they dissolve gradually. That dissolution is शून्य. Nothing outside changed. Only the seer changed.
नकारात्मक संग्रह (द्वेष) भी, सकारात्मक संग्रह (राग) भी, दोनों ही संग्रह हैं। जब इन्हें समदर्शी भाव से देखा जाए, तब शून्य मिलता है।
मेरा मुझमें कुछ नहीं, जो कुछ है सब तोर।
तेरा तुझको सौंप के, क्या लागेगा मोर।
कबीर
Pause
Stop moving. Just watch.
पाँच seconds बिल्कुल स्थिर रहो: न mouse, न उँगली, न scroll। सुनहरे बिंदु के चारों ओर घेरा भरता जाएगा।
शांत रहने से मन खाली होता है, कोशिश से नहीं।